रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: स्वार। विद्युत विभाग के निर्धारित कार्य समय से पूरा नहीं करने और विभागीय सामग्री अपने पास रखने के आरोप में मुरादाबाद की एक फर्म के खिलाफ कोतवाली स्वार में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। विभागीय अवर अभियंता ने पुलिस से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अवर अभियंता श्याम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिजनेस प्लान 2023-24 के तहत निविदा संख्या 36/2023-24 के सापेक्ष मैसर्स कॉस्मिक इंटरप्राइजेज, लाजपत नगर, मुरादाबाद के साथ 30 मार्च 2024 को अनुबंध हुआ था। फर्म को स्वार ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से संबंधित कई कार्य पूरे करने थे। विभाग के मुताबिक फर्म ने जून 2024 में कार्यों के लिए पूरी लाइन सामग्री विद्युत भंडार केंद्र रामपुर से प्राप्त कर ली, लेकिन इसके बावजूद ...