रामपुर, अगस्त 22 -- Rampur News: रामपुर। शाहबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत मढ़ेया झाऊ में विकास कार्यों के नाम पर कथित अनियमितताओं की शिकायत जांच में सही पाए जाने के बाद डीएम ने पूर्व ग्राम प्रधान एवं प्रशासक के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। प्रधान को प्रशासक पद से हटाकर एडीओ पंचायत सुरेश कुमार को प्रशासक नामित किया गया है। शिकायत में गांव से बाहर रहकर मजदूरी करने वाले करीब 10 लोगों के कथित फर्जी जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा से भुगतान कराने का आरोप भी लगाया गया था। अधिकारियों ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी से जांच कराई। जांच में शिकायतों में लगाए गए आरोपों में तथ्य पाए जाने के बाद 12 अगस्त को कार्रवाई की गई। डीपीआरओ नत्थूलाल गंगवार ने बताया कि वर्तमान में प्रधान प्रशासक हैं, इसलिए संबंधित प्रधान को प्रशासक पद से हटाकर एडीओ पंचायत को प्रशा...