Rampur News: विकास कार्यों में धांधली का आरोप, प्रधान व रोजगार सेवक की जांच की मांग
रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: सैफनी। क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा खुर्द निवासी राजीव शर्मा ने गांव के ही ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक पर मनरेगा व अन्य विकास कार्यों में अनियमितता कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कम कराए गए कार्यों को सरकारी अभिलेखों में अधिक दर्शाकर भुगतान कराया गया, जबकि सीसी रोड और नालियों के निर्माण में भी अनियमितताएं की गईं। मामले में उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत पिछले पांच वर्षों में ग्राम पंचायत को विभिन्न मदों में मिली धनराशि, कराए गए विकास कार्यों और उनके भुगतान का ब्यौरा भी मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.