रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: शाहबाद। क्षेत्र के गांव चंदपुरा सालिस में विकास कार्यों की जांच की मांग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जब गांव के ही निवासी मोरपाल ने ग्राम प्रधान के परिवार पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया। शिकायत के अनुसार मोरपाल ने प्रधान के विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। आरोपियों ने छह जुलाई को रस्ते में दुकान के सामने उसे घेरकर गाली - गलौज व मारपीट करने लगे। आरोप है कि जान बचाकर घर पहुंचने के बाद भी आरोपी पीछे से घर में घुस आए और दोबारा मारपीट की। यह भी पढ़ें- Rampur News: बच्चों के खेलने को लेकर विवाद, चार पर मुकदमा शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद...