Rampur News: वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत पर चालक पर केस
रामपुर, सितम्बर 20 -- Rampur News: मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना क्षेत्र के गांव खबरिया निवासी अंकित के अनुसार उसके पिता लेखराज अपने साथी मशकूर आलम की बाइक पर पीछे बैठकर 14 सितंबर को रामपुर सामान लेने आए थे। सुबह करीब 11 बजे दोनों पहाड़ी क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पास कच्चे रास्ते पर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में लेखराज और मशकूर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान लेखराज की मौत हो गई थी। अब पुलिस ने लेखराज के बेटे की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.