Rampur News: लोहे की रॉड से हमले का आरोप, चार पर मुकदमा
रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के गुजरैल गांव निवासी रतनेश कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 25 जुलाई की शाम मनसुख, संजीव, आशीष और अमन ने लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान अमन ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.