रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: रामपुर। स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को क्षेत्र के लिए नौ अलग-अलग सड़कों के प्रस्ताव दिए हैं, उन्होंने जल्द मंजूरी की उम्मीद जताई है। दिए गए प्रस्ताव अनुसार स्वार से किला खेड़ा तिराहे तक फोरलेन, मानपुर दड़ियाल मार्ग से मजरा एवज वाया जवाहर नगर टंडोला मार्ग के पुन: निर्माण, बिजारखाना-सुल्तानपुर पट््टी के बाक्स कल्वर्ट, पुलिया एवं नाला निर्माण, नगरपतनगर से आरएसबी वाया नानकार रानी मार्ग, दरोगा फार्म किशनपुर मार्ग के नव निर्माण आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: नाहल नदी पर 4.56 करोड़ से बनेगा पुल, 91.36 लाख जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...