रामपुर, अगस्त 25 -- Rampur News: ​जनपद की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धोखाधड़ी, शोषण और प्रताड़ना देने का मामला सामने आया है। ​मामले को गंभीरता से लेते हुए धर्म प्रसार-विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने की रणनीति तैयार करने के लिए आज दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइंस स्थित आदर्श धर्मशाला में एक बैठक बुलाई है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, इस बैठक में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई कराने और उन्हें जेल भेजने की योजना तय की जाएगी। संगठन ने सर्वसमाज के लोगों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...