रामपुर, अगस्त 9 -- Rampur News: रामपुर। लघु उद्योग भारती रामपुर इकाई द्वारा आज शाम प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के रामपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन की ओर से एक विशेष व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा होगी। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति और व्यापारी एकत्र होंगे। इस दौरान एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने, औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा व्यापार से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों पर प्रदेश अध्यक्ष के सामने विचार रखे जाएंगे। संगठन के सदस्यों ने सभी क्षेत्रीय व्यापारियों से समय पर पहुंचकर इस संवाद कार्यक्रम...