रामपुर, अगस्त 13 -- Rampur News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को करेथी से लक्खी बाग शिव मंदिर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रभक्ति और आस्था के संगम के बीच हुआ। मंदिर पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार समेत पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल हुए। इस दौरान हरीश गंगवार ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक राजबाला सिंह, विधानसभा संयोजक सुरेश बाबू गुप्ता, संयोजक संजय चौधरी, जिला महामंत्री रवीन्द्र सिंह रवि व जगपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुभाष भटनागर...