रामपुर, अगस्त 13 -- Rampur News: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चिकटी रामनगर निवासी चंद्रपाल बीते 24 जुलाई की शाम अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए चंद्रपाल की बाइक में पीछे से भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...