Rampur News: रोजगार मेले में 464 युवाओं का चयन
रामपुर, नवम्बर 3 -- Rampur News: स्वार। क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय रजा नगर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय रामपुर और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 18 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार पाने की उम्मीद में करीब 800 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के बाद 464 युवाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम में स्वार विधायक प्रतिनिधि दीप गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मंडलीय सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरएस गिरि आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: स्वार में आज लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग यह भी पढ़ें- Chapra News: रोजगार मेले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.