रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थाना क्षेत्र के ग्राम जनुनागर निवासी राकेश व कैलाश को केमरी पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि आरोपियों का आपस में कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसको लेकर आरोपी आपस में झगड़ा करने पर उतारू हो गए। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...