रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: दस जून को रास्ते में घेरकर बेरहमी से मारपीट करने के मामले में आखिरकार पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर छह आरोपियों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडी मिलक निवासी शिवम सैनी दस जून को घेर में जानवरों को चारा डालने के बाद घेर से बाइक द्वारा अपने घर की और बाइक से जा रहा था। गांव के ही होरी लाल के सामने पहुंचने पर बाइक सवार शिवम को रास्ते में गांव मुंडी मिलक निवासी होरी लाल, अर्जुन, अमित, मिथुन, महेश, बाबू राम सहित सभी लोग पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे सभी ने बाइक सवार को रोककर गालियां देते हुए लात घूसों और लाठी डंडों से मारपीट करने लगें। और इन लोगों ने जान से मॉरने की नीयत से लोहे की रॉड से बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के शोर मचाने पर महेश और बाबूराम ने भी पीटकर घायल कर दिया...