रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: मिलक। रास्ते में चारपाई रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कृपया पाण्डेय निवासी राजू ने गांव निवासी लक्ष्मी और राजीव पर रास्ते में चारपाई डालकर आने-जाने में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसमें उसने लिखा कि रास्ते में चारपाई डालने से मना करने पर दोनों ने उससे गाली-गलौज और मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जमीन के विवाद में पीटा, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...