रामपुर, सितम्बर 24 -- Rampur News: मसवासी। रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से युवक पर हमला कर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। चौकी क्षेत्र के गांव कुंदनपुर निवासी छिंदर सिंह पुत्र जगीर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बीते 17 सितंबर की शाम करीब सात बजे मसवासी से अपने घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि गांव निवासी कई लोगों ने रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह छूटकर वह अपने घर पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। स्वार कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि छिंदर सिंह की तहरीर पर कुंदनपुर गांव निवासी प्रेमसिंह, अरविंद कुमार, टिंकू कुमार, सौरव ...