रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: शाहबाद। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर सोमवार रात को हुए सड़क हादसे में राशन लेने घर लौट रहे मजदूर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे सीएचसी ले आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मुरादाबाद जनपद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरोरा निवासी नन्हे (35) उत्तराखंड के रुद्रपुर में मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक गांव में सरकारी गल्ले का राशन वितरण होने की सूचना मिलने पर वह घर लौट रहा था। इसी दौरान शाहबाद-बिलारी मार्ग पर सेवन सीज होटल के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मी शव को सीएचसी शाहबाद लेकर पहुंचे। घटना क...