रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: रामपुर। राम रहीम पुल की मरम्मत के कार्य के चलते एक महीने से भी अधिक समय के लिए पूरी तरह बंद रखा गया था। मरम्मत पूरी हुए अभी मात्र तीन महीने ही बीते थे कि पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी। अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने पुल के मरम्मत कार्य के स्थल पर 40-50 बार पहुंचकर जायजा भी लिया था। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए इसके बाबजूद भी यह स्तिथि है। कुछ ही महीनों के भीतर पुल पर गड्ढा बन गया है साथ ही अन्य एक दो जगह से भी परत हटने लगी है।-पुल के संबंध में जानकारी आई थी। मौके पर जाकर पुल को देखा गया है। भारी वाहन के कारण पुल पर गड्डे हुए हैं। इसको ठीक कराया जाएगा।-ग...