Rampur News: रामपुर से रुद्रपुर केनरा बैंक तक पहुंची आयकर जांच, चौथे दिन भी सर्वे जारी
रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: बिलासपुर। कारोबारी रोहताश बत्रा और मेडिसिटी अस्पताल के पूर्व मालिक डॉ. दीपक छाबड़ा के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। जांच के बीच आयकर विभाग की टीम उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित केनरा बैंक शाखा पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, टीम मेडिसिटी अस्पताल से जुड़े पुराने वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों का रिकॉर्ड जुटाने के सिलसिले में वहां गई थी। इससे जांच का दायरा बत्रा कॉलोनी स्थित आवासों से आगे बढ़ने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, बैंक में किन खातों और दस्तावेजों की पड़ताल की गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नगर की बत्रा कॉलोनी में कारोबारी रोहताश बत्रा और डॉ. दीपक छाबड़ा के ठिकानों पर सोमवार तड़के करीब पांच बजे आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद से दोनों परिसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.