रामपुर, अगस्त 13 -- Rampur News: रामपुर लेडीज क्लब द्वारा तीजोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर तीज पेजेंट और मनमोहक डांस परफॉर्मेंस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुंजन सक्सेना, मीनाक्षी गुप्ता, शिवानी रस्तोगी और क्वीनी फर्नांडिस उपस्थित रहीं। तीज पेजेंट प्रतियोगिता के जरिए तीज क्वीन का चुनाव किया गया, जिसमें विजेताओं के साथ-साथ प्रथम व द्वितीय रनरअप भी चुनी गईं। समारोह को सफल बनाने में क्लब की प्रेसिडेंट शिवांगी कपूर, वाइस प्रेसिडेंट अंकिता सिंहल, चेयरपर्सन वंदना सहगल, ट्रेजरर पलक गुप्ता और सेक्रेटरी देवांशी अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रॉयल वीमेन क्लब ने तीजोत्सव में मचाया धमाल कार्यक्रम के दौरान सुरभ...