रामपुर, सितम्बर 18 -- Rampur News: ​रामपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जनपद रामपुर के तत्वाधान में आगामी 19 सितंबर शनिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं राधा अष्टमी समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आगापुर स्थित गीत गोविन्द मैरिज हॉल में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। ​आयोजकों ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जन्मोत्सव के साथ-साथ श्री राधा कृष्ण भण्डारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट प्रयागराज के पूर्व जज एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता न्यायाधीश रविन्द्र सिंह यादव शिरकत करेंगे। वहीं मुख्य वक्ता शिक्षाविद् डॉ० पी. पी. यादव होंगे। विशिष्ट अतिथियों में नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक...