रामपुर, नवम्बर 3 -- Rampur News: संस्कार उपवन परिवार की ओर से सनातन धर्म सभा स्थित श्याम मंदिर में कथा रस प्रवाहक श्रद्धेय नवनीतप्रिय दास महाराज, संस्थापक संस्कार उपवन गाजियाबाद के मुखारबिंद से 18 से 20 नवंबर तक श्री भक्तमाल कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक होगा। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन श्री भक्तमाल कथा के साथ बधाई उत्सव, दूसरे दिन कथा के साथ गोवर्धन लीला और तीसरे दिन श्री भक्तमाल कथा के साथ राधा-कृष्ण विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक संस्कार उपवन परिवार ने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...