Rampur News: रामपुर में 17 केंद्रो पर होगी पीईटी, प्रत्येक पाली में शामिल होंगे 5664 परीक्षार्थी
रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: रामपुर। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा के लिए जिले में 17 सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 5664 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में कुल 17 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इनमें 10 राजकीय विद्यालय और सात सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण ढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.