Rampur News: रामपुर में भी हुई थी 44.70 करोड़ के घोटाले की कोशिश
रामपुर, जुलाई 5 -- Rampur News: रामपुर। संभल में निजी लाभ के लिए रेतीली जमीन के पट्टे करने में जिस तरह से कई अधिकारी और कर्मचारी सलाखों के पीछे गए हैं, ठीक उसी तरह रामपुर में भी तमाम अफसर आज जेल में होते। क्योंकि, रामपुर में भूमि अधिग्रहण के नाम पर 44.70 करोड़ के घोटाले की कोशिश की गई थी। गनीमत रही कि समय रहते मामला संज्ञान में आ गया और डीएम ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। मालूम हो कि संभल का प्रकरण इस समय चर्चाओं में है। ठीक ऐसे ही रामपुर में भी जालसाजी की कोशिश हुई थी। पूर्व में रामपुर में हाईवे अथारिटी को चौड़ीकरण के लिए जमीन चाहिए थी, जिसका बकायदा गजट प्रकाशित किया गया और फिर अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो गई। बात 2022 की है जब किसानों से जमीन ली जा रही थीं तो आपत्तियों के नाम पर घोटाले करने की स्क्रिप्ट तैयार की गई। इसी बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.