रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: रामपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही रेलवे की संपत्ति की निगरानी और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में रामपुर में नए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने के नए भवन का शुभारंभ किया गया। शनिवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि शुक्ला ने नए थाने का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुरादाबाद के सहायक सुरक्षा आयुक्त मौ.असलम भी मौजूद रहे। नए थाने की शुरुआत को रेलवे सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रेलवे स्टेशन और परिसर में यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे की संपत्ति को नुकसान से बचाने और रेलवे से जुड़े अपराधों की रोकथाम में आरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नए थाने के शुरू होने से इन जिम्मेदारियों को अधिक व्यवस्थित तरीके से निभाने में मदद मिलने की उम्मीद है। रेलवे परिसर में संदिग्ध ग...