रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: रामपुर। जिले में रविवार को स्वाइन फ्लू के तीन और मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बिलासपुर क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला,उसकी तीन साल की बेटी और 68 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। तीनों मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की निगरानी के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। बिलासपुर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद जिला अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर लैब में उसकी जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू करा दिया है। इसके साथ ही उसकी तीन साल की बेटी की जांच हुई,यह जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में स्वाइन फ्लू का 'बम' फूटा , ...