रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: रामपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 10 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के तहत आज जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त एवं सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा। बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधकों व प्राचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...