Rampur News: रामपुर में एक महीने में 19662 लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड
रामपुर, जुलाई 8 -- Rampur News: रामपुर। आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर जहां एक ओर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया है तो वहीं सरकारी आंकड़े अधिकारियों की सतत निगरानी की गवाही भी देते हैं। जून के महीने में रामपुर जिले के अंदर रिकार्ड 19662 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराती है। इस योजना में जिले भर में करीब सात लाख लाभार्थियों को जोड़ा जा चुका है। सरकारी अस्पतालों के अलावा 19 निजी अस्पतालों को इसमें जोड़ा गया है जहां पर आयुष्मान लाभार्थियों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी विभागों से सहयोग मांगा गया है और डीएम स्तर से इसकी लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे हर लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.