रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी चार अगस्त की रात 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के नौ आईटीआई संस्थानों में कुल 1404 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। राजकीय और निजी आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट भी निकाला जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Gonda News: चार अगस्त तक करें ऑनलाइन पंजीकरण सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300...