Rampur News: रामपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, दिया गया गॉर्ड आफ आनर
रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश को लेकर रामपुर में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। विवि को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी अब कानूनी लड़ाई के साथ-साथ सड़क पर भी पूर्ण जोर आजमाइश करने में जुट गई है। गुरुवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 45 सदस्यीय हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचा। यहां संत रविदास गेस्ट हाउस में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान विधायक शाहिद मंजूर व इकबाल महमूद ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव रामगोपाल यादव से वीडियो काल पर बात की। इसके बाद सभी जौहर विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए। वहां आंदोलनरत छात्रों से वार्ता भी करेंगे。 यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: सपा प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.