रामपुर, अगस्त 13 -- Rampur News: जानवरों को चराने के लिए जा रहा युवक तेज बहाव के कारण रामगंगा में डूब गया।सूचना पर पहुंचे ग्रामीण ओर प्रशासन ने 30 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद घटास्थल से चार किलोमीटर दूर शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने देर शाम शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। घटना बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कूप की है। जहां गांव निवासी ओंकार अपने भाई ओमवीर के साथ जानवरों को चराने के लिए रामगंगा को पार कर रहा था। इसी दौरान वह तेज बहाव के कारण उसमें डूब गया। सूचना पर पहुंची शाहबाद तहसील प्रशासन और मिलक कोतवाली पुलिस ने मृतक की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिल पाया था। इसके बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया देर रात मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे...