Rampur News: रामगंगा तट पर चला व्यापक स्वच्छता अभियान
रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा हर रविवार एक घंटा श्रमदान अभियान के तहत विकासखंड शाहबाद के ग्राम मादरपुर मड़ी स्थित रामगंगा नदी तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नदी तट को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दिया। जिला परियोजना अधिकारी लव कुमार के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान रामगंगा तट पर फैले प्लास्टिक, पॉलीथीन एवं अन्य ठोस अपशिष्ट को एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण कराया गया। अभियान के दौरान लगभग 60 किलोग्राम प्लास्टिक, पॉलीथीन एवं अन्य ठोस अपशिष्ट एकत्रित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.