Rampur News: रात भर गुल रही बिजली, अंडरग्राउंड फॉल्ट ने छुड़ाए पसीने
रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: रामपुर के अजीतपुर बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज्वाला नगर में देर रात उस समय हाहाकार मच गया, जब मुख्य आपूर्ति लाइन में अचानक बड़ा अंडरग्राउंड फॉल्ट आ गया। इसके चलते ज्वाला नगर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच अचानक गई बिजली से लोग बेहाल हो गए। रात गहराने के साथ ही घरों में लगे इनवर्टर भी दगा दे गए, जिससे लोगों को पूरी रात जागकर गर्मी में काटने पर मजबूर होना पड़ा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, देर रात अचानक लाइट जाते ही चारों तरफ अंधेरा छा गया। बिजली विभाग को सूचना देने पर पता चला कि अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ गया है, जिसकी मरम्मत में काफी समय लगेगा। बिजली न होने के कारण न केवल पंखे-कूलर बंद रहे, बल्कि पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित रही। तड़के तक बिजली बहाल न ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.