रामपुर, सितम्बर 18 -- Rampur News: रामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित राम बाबू शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त के प्रथम रामपुर आगमन पर कलेक्ट्रेट सभागार में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान परिषद ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मंडलायुक्त को धार्मिक ग्रंथ शिव महापुराण व पुष्प-गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुराद खान, जिला संयुक्त मंत्री अमित प्रकाश केवट, राजीव सक्सेना, राहुल पाठक, गौरव सक्सेना व भगवान दास सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...