रामपुर, सितम्बर 29 -- Rampur News: सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय महाविद्यालय रज़ानगर स्वार के संयुक्त तत्वाधान में आगामी सात अक्टूबर को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। स्वार स्थित राजकीय महाविद्यालय रज़ानगर के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस मेले में लगभग 25 नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बी.टेक पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में चयन की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ मेले में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: राजपूतान...