Rampur News: रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: मिलक। नगर के गुरुनानक एकेडमी में विद्यालय एवं राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में नगर स्थित गुरु नानक एकेडमी विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. वासित अली ने फीता काटकर किया। शिविर में राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू खड़गवंशी ने सबसे पहले रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय के निदेशक विशेष शर्मा एवं प्रिंसिपल मीनू मिश्रा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.