Rampur News: रंजिश में ठेकेदार को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा, चार पर केस
रामपुर, नवम्बर 29 -- Rampur News: लकड़ी के कारोबार को लेकर चल रही रंजिश में एक ठेकेदार और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने ठेकेदार को घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। मारपीट में मां के मुंह, हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्वार थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर उत्तरी निवासी मनसुफ पुत्र महबूब जान के मुताबिक, गांव के ही सरफराज, रिहान, अरबाज और इमरान पक्ष के लोग लकड़ी के कारोबार को लेकर उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 13 अक्तूबर को सुबह करीब 7:45 बजे वह बाजिद लाला के कांटे पर लकड़ी के सिलसिले में ठेकेदार से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान चारों आरोपी लाठी-डंडे और ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.