रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: टांडा। पुरानी रंजिश के चलते ताऊ और भाई को रास्ते में रोककर लाठी डंडों और पाटल से तीन लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया। घायल के भाई की ओर से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम लोदीपुर नायक निवासी जुल्फेकार अली के ताऊ मुजफ्फर हुसैन भाई रिजवान के साथ बाइक से दवाई लेने के लिए दड़ियाल जा रहे थे कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही तौकीर, अहसान,हिकमत, दानिश, अनस, बंटी सहित सभी छह लोग रास्ते में मिले और दोनों को गाली गलौज करने लगे। ताऊ और भाई द्वारा गलियों का विरोध किया गया तो, इन सभी आरोपियों ने ताऊ मुजफ्फर हुसैन, भाई रिजवान के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों, पाटल से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...