रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: जामा मस्जिद के इमाम व नायब इमाम-ए-शहर मौलवी फैजान खां ने जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को तोड़े जाने के आदेश पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से मानवीय रुख अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इन इमारतों को ढहाने के बजाय जुर्माना लगाकर सुरक्षित किया जाए। ​मौलवी फैजान खां ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी कौम की अमानत है और इससे हजारों बच्चों का भविष्य जुड़ा हुआ है। एक बेहतरीन यूनिवर्सिटी सालों की मेहनत के बाद कायम होती है और आज यह रामपुर की खास पहचान बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि यह संस्थान जंग-ए-आजादी के महान सिपहसालार मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम से मनसूब है। यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में कूदे अखिलेश; छात्रों-पैरेंट्स के नाम खुला खत, BJP पर बरसे ...