रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: केमरी। क्षेत्र से दो दिन पहले एक 20 वर्षीय युवती को गांव का ही एक युवक पर बहला फुसलाकर कहीं ले जाने का आरोप लगा है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने केस दर्ज कराया है। ग्रामीण ने बताया कि 27 सितंबर की रात एक बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। ग्रामीण ने बेटी को ले जाने में आरोपी युवक का साथ देने में अन्य चार लोगों पर भी आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि उसकी बेटी घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और नकदी भी अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिं...