Rampur News: युवती के अपहरण के आरोप में एक पर केस
रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: केमरी। करीब एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र की युवती को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर कहीं ले गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज युवती की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि 26 जून की शाम रवि उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। बेटी घर में रखा एक तोला सोना व 20 हजार रुपये साथ ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.