रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: मिलक। दो युवतियों को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा कि बीते मंगलवार को वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था और घर में मौजूद उसकी पत्नी बाजार गई थी।इसी दौरान मौके का फायदा उठा कर थाना शहज़ादनगर के ग्राम बबूरा निवासी सूरज व अरविन्द उसके घर पर आए जहां उसकी पुत्री और उसके भाई की पुत्री अकेली थीं।दोनों उनको बहला फुसलाकर कर ले गए।आरोप लगाया कि घर में रखे 10 हजार रुपये भी पुत्री अपने साथ ले गई है।उन्हें जानकारी हुई तो वह आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज कर घर से भगा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुर...