Rampur News: युवक पर चाकू से हमला, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजार नसरुल्ला खां निवासी अल्ताफ ने तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अल्ताफ के अनुसार 24 जुलाई को शाहनबाज, राजू और रमजा ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान रमजा ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने अल्ताफ की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.