रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: केमरी क्षेत्र के ग्राम मेघानगला जदीद निवासी अमित उर्फ शक्तिमान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह अपनी नई मोटरसाइकिल की पार्टी अपने दोस्तों के साथ रास डांडिया के बाजार में मना रहा था। आरोप है कि तभी गांव के ही सुमित, सुनील और कपिल वहां आ धमके। आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अमित ने विरोध किया तो तीनों ने लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। साथ ही आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...