रामपुर, अगस्त 27 -- Rampur News: रामपुर। बिलासपुर नगर के मोहल्ला भट्टी टोला निवासी शहरोज ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे वह अपने मोहल्ले में कहीं जा रहा था। आरोप है कि कायस्थान मोहल्ले के ही छह युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...