रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: स्वार। सीएचसी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आई। शनिवार को 33 केवी लाइन में अचानक ब्रेकडाउन होने से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होते ही सीएचसी के जनानी सुरक्षा वार्ड में अंधेरा छा गया। इस दौरान एक स्टाफ नर्स को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीज की रिपोर्ट देखते हुए देखा गया। अस्पताल में रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था न होने से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए। अधीक्षक ने नहीं उठाया फोन मामले को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सतीश का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जिला अस्पताल की डेढ़ घंटे बत्ती गुल, वार्डों में छाया अंधेरा, मरीज बेहाल यह भी पढ़ें- Orai News: जिला अस्पताल में डेढ़ घंटे बत्ती गुल होने से गर्मी मे...