रामपुर, नवम्बर 7 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मेले में घूमने गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पनवड़िया निवासी राजू यादव पुत्र रामपाल यादव ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच नवंबर को उसका भाई रामपाल यादव पनवड़िया में मेला देखने गया था। आरोप है कि वहां मोहल्ले के ही मनीपाल ने अपने दो साथियों नन्नू और विनोद के साथ मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने राजू यादव की तहरीर पर मनीपाल, नन्नू और विनोद क...