रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: बिलासपुर। तहसील प्रशासन की मौजूदगी में कराई गई भूमि की पैमाइश के बाद बनाई गई मेढ़ को तोड़ने और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी खलील अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि उनकी भूमि की पैमाइश उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में कराई गई थी। इसके बाद मौके पर पक्की मेढ़ और पिलर लगाए गए थे। आरोप है कि नामजद लोगों ने पहले भी मेड़ तोड़ दी थी और शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम ने दोबारा मेढ़ बनवाई, लेकिन आरोपियों ने फिर से मेढ़ और पिलर तोड़ दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया पीड़ित द्वारा दी गई ...