रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: टांडा। तहसील क्षेत्र के गांव पंचायत कुण्डेसरा में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोरों के संचालन को लेकर मिली शिकायत पर औषधि विभाग की टीम ने जांच की। बुधवार को औषधि निरीक्षक नेहा वैश ने गांव कुंडेसरा में मोबाइल टावर के पास स्थित अली मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर प्रोपराइटर मौके पर मौजूद मिला। दुकान पर ड्रग लाइसेंस निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर हाकिम अली मौजूद मिले। औषधि निरीक्षक के मांगने पर उन्होंने लाइसेंस संख्या प्रस्तुत की। निरीक्षण में मिली अन्य कमियों को भी रिपोर्ट में दर्ज किया गया है।औषधि निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण आख्या अग्रिम कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त औषधि एवं औषधि अनुज्ञ...