रामपुर, जुलाई 29 -- Rampur News: ​रामपुर। शाहबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला हकीमान में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मकान मालिक का आरोप है कि किराएदारों ने दो साल पहले मर चुके व्यक्ति के नाम से फर्जी हिबानामा (दानपत्र) तैयार करवाकर उनका मकान हड़पने की कोशिश की है। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। ​शाहबाद के मोहल्ला हकीमान निवासी सलीम मियां (पुत्र स्व. नन्हें शाह) ने अदालत में याचिका दाखिल कर बताया कि उनके नाना स्व. नन्हें शाह ने उन्हें बचपन में गोद लिया था और मकान (खसरा सं.-1055) की रजिस्टर्ड वसीयत उनके नाम की थी, जिसके वे वैध मालिक व काबिज हैं। सलीम मियां ने यह मकान परवेज, जावेद, ज...